Sunday 21 January 2018

बीयर का इस्तेमाल अब पेट्रोल की तरह होगा

बीयर का इस्तेमाल अब पेट्रोल की तरह होगा

बीयर का इस्तेमाल अब पेट्रोल की तरह होगा
Sunday 21 January 2018
बीयर का इस्तेमाल अब पेट्रोल की तरह होगा



यह सच है कि आजकल संयुक्त राज्य अमेरिका में गैसोलीन में 10 प्रतिशत इथेनॉल मिलाकर बेचा जाता है। यह एक प्रकार का फोसिल फ्यूल है। इथेनॉल में कम ऊर्जा घनत्व होता है। लेकिन दहन के दौरान यह ईंधन को नुकसान पहुँचाता है। यह मिश्रण आने वाले समय में ईंधन के नई विकल्प के रूप में विकसित किया जायेगा।


प्राय बीयर में भी इथेनॉल ही पाया जाता है, इसलिये यह भी भविष्य के ईंधन के रूप में देखा जा रहा है। ब्रिस्टल यूनिवर्सिटी के रसायनज्ञों ने बीयर से एक विशेष प्रकार का पेट्रोल बनाया है, जिसके परिणाम काफी सकारात्मक पाये गये। हालांकि पीने वालों को बीयर का ईंधन के रूप में प्रयोग बुरा लग सकता है, लेकिन इस ईंधन को तैयार करने का तरीका बीयर बनाने जैसा ही है।   


शोधकर्ताओें ने परिणामों के आधार पर कहा है कि मदिरा में पाया जाने वाला ईथेनॉल पेट्रोल के विकल्प के रूप में काम में नहीं लाया जा सकता है, लेकिन अगर इसे रासायनिक प्रक्रिया द्वारा ब्यूटेनॉल में बदल दिया जाए तो फ्यूल के रूप में आसानी से प्रयोग में लाया जा सकता है। सभी तरह की वाइन में से बीयर ही वो सबसे उपयुक्त चीज है, जिसे ब्यूटेनॉल में बदलकर फैक्ट्रीज में इस्तेमाल होने वाला फ्यूल बनाया जा सकता है।


बीयर में पाए जाने वाले ईथेनॉल से ऐसा कैमिकल तैयार किया जाएगा जो बीयर के मॉलीक्यूलर सैंपल से मिलता-जुलता होगा तथा उसे फैक्ट्रियों में मशीनें चलाने के लिए ईंधन के रूप में इस्तेमाल किया जा सकेगा। हालांकि इस पूरी प्रक्रिया को सफल होने में काफी समय लग सकता है, लेकिन अगर ये सफल हो जाता है तो आसानी से मिलने वाली बीयर, पेट्रोल का एक बढ़िया विकल्प बन सकती है। 
बीयर का इस्तेमाल अब पेट्रोल की तरह होगा
4/ 5
Oleh

Berlangganan via email

Suka dengan postingan di atas? Silakan berlangganan postingan terbaru langsung via email.

Load comments

Comments